छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में राशन घोटाले पर सख्त कार्रवाई: 5.51 लाख का खाद्यान गबन, आरोपी विक्रेता गिरफ्तार

Ambikapur News : सरगुजा जिले के अंबिकापुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। शासकीय उचित मूल्य दुकान से लाखों रुपये के खाद्यान गबन के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला न सिर्फ शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है, बल्कि गरीबों के हक पर डाका डालने का भी गंभीर उदाहरण माना जा रहा है।

जानकारी अनुसार, प्रार्थी शिव कुमार मिश्रा (कार्यालय कलेक्टर, खाद्य शाखा अंबिकापुर) द्वारा 11 मार्च 2026 को महामाया वार्ड स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 391001032 का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान दुकान का संचालन कर रही समवृद्ध स्वयं सहायता समूह, दर्रीपारा की अध्यक्ष सह विक्रेता शोभा सिंह द्वारा भारी अनियमितता सामने आई।

भौतिक सत्यापन में पाया गया कि दुकान में 139.49 क्विंटल चावल का व्यपवर्तन (गबन) किया गया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 5 लाख 51 हजार 112 रुपये आंकी गई। इस गंभीर अनियमितता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 256/26 धारा 316(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान खाद्य विभाग से प्राप्त प्रतिवेदन और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शोभा सिंह (56), निवासी दर्रीपारा अंबिकापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि दुकान का पूरा लेन-देन ऑनलाइन होने के कारण वह रजिस्टर प्रस्तुत नहीं कर पाई।

पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा के नेतृत्व में उप निरीक्षक के.के. यादव, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, महिला आरक्षक किरण अमलावती एवं आरक्षक लालभुवन व दीपक पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

thetarget365

Recent Posts

RCB vs GT Match Result: कोहली और पडिक्कल की आंधी में उड़ा गुजरात, बेंगलुरु की 5वीं जीत

RCB vs GT Match Result:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सफर में रॉयल…

5 hours ago

SRK King Movie Update: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट आई सामने, सुहाना खान के साथ दिखेगा जलवा

SRK King Movie Update:  साल 2026 भारतीय सिनेमा के लिए बेहद ऐतिहासिक साबित हो रहा…

6 hours ago

Ambikapur Municipal Budget : अंबिकापुर निगम का 5.79 अरब का बजट पेश, अग्निकांड जांच और अतिक्रमण पर हंगामा

Ambikapur Municipal Budget : अंबिकापुर नगर निगम की सामान्य सभा में शुक्रवार को महापौर मंजूषा…

6 hours ago

Karnataka SC Reservation News: सिद्धारमैया सरकार ने लागू किया आंतरिक आरक्षण, 56 हजार भर्तियों का रास्ता साफ

Karnataka SC Reservation News: बेंगलुरु में आयोजित मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में…

6 hours ago

This website uses cookies.