खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती: 19 प्रतिष्ठानों पर 3.10 लाख का जुर्माना, उपभोक्ताओं से सतर्क रहने की अपील

Ambikapur News : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सरगुजा जिले के 19 खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही करते हुए कुल रू. 3 लाख 10 हजार का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।

ads

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सुरक्षा अधिकारियों ने इन प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजे थे। जांच रिपोर्ट में नमूने अवमानक एवं मिथ्याछाप पाए गए। प्रकरणों को विवेचना उपरांत न्याय निर्णयन अधिकारी/अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, अंबिकापुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सुनवाई उपरांत 19 फर्मों को जुर्माने से दंडित किया गया।

ads

जिन प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगा

शिवम डेली नीड्स, न्यू बस स्टैण्ड, अंबिकापुर (रू.5,000), नवीन किराना स्टोर, एमजी रोड, अंबिकापुर (रू.10,000), मोनिका केरकेट्टा, ग्राम सिलसिला (रू.5,000), आनन्द किराना स्टोर, महामाया रोड, अंबिकापुर (रू.10,000), शीतल रेस्टोरेंट, लखनपुर (रू.10,000), एसबी बाजार, बनारस रोड, अंबिकापुर (रू.35,000), रामेश्वर यादव, ग्राम बैढी (रू.5,000), पंचशील स्वीट्स, देवीगंज रोड, अंबिकापुर (रू.45,000), होटल नीलकमल, पुराना बस स्टैण्ड, अंबिकापुर (रू.10,000), जायसवाल होटल, रघुनाथपुर (रू.10,000), बीकानेर नमकीन भण्डार, अंबिकापुर (रू.20,000), मा जायसवाल होटल, रघुनाथपुर (रू.10,000), मां महामाया डेयरी, केदारपुर, अंबिकापुर (रू.5,000), महामती स्वीट्स, पुराना बस स्टैण्ड, अंबिकापुर (रू.10,000), दिनेश किराना स्टोर, लुण्ड्रा (रू.10,000), जय महामाया स्वीट्स, गुदरी रोड, अंबिकापुर (रू.10,000), समीत होटल, ग्राम सोहगा, दरिमा (रू.10,000), महामाया फूड एण्ड ग्रेन्स, भिट्ठीकला (रू.25,000), आयुषी स्वीट्स, गांधी नगर, अंबिकापुर (रू.25,000)।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। गुणवत्ता से समझौता करने वाले प्रतिष्ठानों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.