Surajpur Police Transfer : सूरजपुर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने 29 अक्टूबर 2026 को जारी अलग-अलग आदेशों के माध्यम से निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कुल 73 पुलिसकर्मियों की अस्थायी रूप से नई पदस्थापना की है। आदेश के अनुसार, अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी संबंधितों को तत्काल प्रभाव से रवानगी देने और आमद-रवानगी की जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के तहत निरीक्षक रंजीत प्रताप सिंह को शिकायत शाखा प्रभारी, रमेश पटेल को थाना प्रभारी रामानुजनगर, नंदकिशोर गौतम को रीडर टू एसपी और सत्यनारायण देवांगन को थाना प्रभारी रमकोला बनाया गया है। निरीक्षक मिलन सिंह को थाना प्रभारी चांदनी, ढाल सिंह साहू को थाना प्रभारी जयनगर और रूपेश कुंतल एक्का को साइबर सेल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।


वहीं, जावेद मियाँदाद को डीसीबी, डीसीआरबी और कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक अमित कुमार गुप्ता को चौकी प्रभारी बसदेई, हीरालाल साहू को थाना सूरजपुर तथा सहायक उपनिरीक्षक अरुण गुप्ता को चौकी प्रभारी करंजी पदस्थ किया गया है।
सहायक उपनिरीक्षकों की भी बदली पदस्थापना
दूसरे आदेश में सहायक उपनिरीक्षक अमरेश सिंह को साइबर सेल सूरजपुर, वरुण तिवारी को थाना जयनगर और पास्कल लकड़ा को थाना रामानुजनगर भेजा गया है। बबिता यादव को थाना विश्रामपुर, राकेश यादव को थाना प्रतापपुर, हरिशंकर तिवारी को थाना चंदौरा और सुनील भारती को थाना भटगांव में पदस्थ किया गया है।


55 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की नई तैनाती
तीसरे आदेश में 55 प्रधान आरक्षक, महिला प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इनमें कई पुलिसकर्मियों को थाना सूरजपुर, रामानुजनगर, प्रतापपुर और विश्रामपुर भेजा गया है। वहीं, कुछ कर्मचारियों को चौकी बसदेई, लटोरी, करंजी और सलका-उमेश्वरपुर सहित अन्य स्थानों पर तैनात किया गया है। कुछ कर्मचारियों को यातायात शाखा, रक्षित केंद्र और थाना अजाक में भी नई जिम्मेदारी दी गई है।



तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेशों में संबंधित प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से रवानगी दी जाए तथा उनकी आमद और रवानगी की सूचना कार्यालय को भेजी जाए। यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी है और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

