Surguja News : सीतापुर में कारोबारियों का चक्काजाम, एक करोड़ की ज्वेलरी चोरी का अब तक सुराग नहीं

Surguja News : सरगुजा जिले के सीतापुर में दिनदहाड़े करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की उठाईगीरी की घटना के बाद व्यापारियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज व्यापारी संघ, सर्राफा संघ और नगरवासियों ने शुक्रवार को सीतापुर बंद रखा और अंबिकापुर-पत्थलगांव मुख्य मार्ग NH-43 के कारगिल चौक पर चक्काजाम कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुए चक्काजाम से हाईवे के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने में जुटी है। दरअसल, बीते रविवार को सीतापुर के काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक अरुण सोनी के साथ दिनदहाड़े उठाईगीरी की वारदात हुई थी। जानकारी के अनुसार, अरुण सोनी सुबह दुकान खोलने पहुंचे थे। उन्होंने सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग अपनी स्कूटी में लटकाकर रखा था। इसके बाद वे दुकान का शटर खोलने लगे। इसी दौरान एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर स्कूटी में टंगा जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गया। व्यापारी के अनुसार, बैग में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी का CCTV फुटेज भी सामने आया। इसके बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है। शुक्रवार को व्यापारी संघ और सर्राफा व्यापारी संघ के आह्वान पर सीतापुर नगर बंद रखा गया। इसके बाद कारगिल चौक पर व्यापारी और बड़ी संख्या में नगरवासी सड़क पर बैठ गए। चक्काजाम के कारण NH-43 पर यातायात प्रभावित हुआ और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। खासकर भारी वाहन जाम में फंसे रहे। हालांकि, एंबुलेंस, स्कूली बसों और यात्री वाहनों के आवागमन को प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें परिवर्तित मार्ग से निकाला जा रहा है। आंदोलन को देखते हुए कारगिल चौक समेत नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। चक्काजाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत कर आंदोलन समाप्त करने की अपील की। व्यापारियों की प्रमुख मांग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए जेवरात की बरामदगी है। आंदोलन को पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भी समर्थन दिया है।

Surguja News : सरगुजा जिले के सीतापुर में दिनदहाड़े करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की उठाईगीरी की घटना के बाद व्यापारियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज व्यापारी संघ, सर्राफा संघ और नगरवासियों ने शुक्रवार को सीतापुर बंद रखा और अंबिकापुर-पत्थलगांव मुख्य मार्ग NH-43 के कारगिल चौक पर चक्काजाम कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुए चक्काजाम से हाईवे के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने में जुटी है।

ads
Adst

दरअसल, बीते रविवार को सीतापुर के काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक अरुण सोनी के साथ दिनदहाड़े उठाईगीरी की वारदात हुई थी। जानकारी के अनुसार, अरुण सोनी सुबह दुकान खोलने पहुंचे थे। उन्होंने सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग अपनी स्कूटी में लटकाकर रखा था। इसके बाद वे दुकान का शटर खोलने लगे। इसी दौरान एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर स्कूटी में टंगा जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

व्यापारी के अनुसार, बैग में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी का CCTV फुटेज भी सामने आया। इसके बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है।

शुक्रवार को व्यापारी संघ और सर्राफा व्यापारी संघ के आह्वान पर सीतापुर नगर बंद रखा गया। इसके बाद कारगिल चौक पर व्यापारी और बड़ी संख्या में नगरवासी सड़क पर बैठ गए। चक्काजाम के कारण NH-43 पर यातायात प्रभावित हुआ और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। खासकर भारी वाहन जाम में फंसे रहे।

Adst

हालांकि, एंबुलेंस, स्कूली बसों और यात्री वाहनों के आवागमन को प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें परिवर्तित मार्ग से निकाला जा रहा है। आंदोलन को देखते हुए कारगिल चौक समेत नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

चक्काजाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत कर आंदोलन समाप्त करने की अपील की। व्यापारियों की प्रमुख मांग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए जेवरात की बरामदगी है। आंदोलन को पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भी समर्थन दिया है।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst