छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहां एक युवक अंडे की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर देखकर आसपास के लोग डर गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और समझाइश देकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

















