Bihar Election 2025: बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। मोकामा में आरजेडी सदस्य दुलारचंद यादव की हत्या ने राज्य में सियासी हलचल बढ़ा दी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बेटे तेज प्रताप यादव और पार्टी के अन्य नेताओं पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है।
राबड़ी देवी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से कहा कि तेज प्रताप उनके बेटे हैं, लेकिन पार्टी और घर की स्थिति के कारण वे चुनाव प्रचार में उनके लिए नहीं जाएंगी। उन्होंने कहा”मन से तो बेटा है, पर पार्टी से और घर से ये लोग निकाला है। प्रचार के लिए नहीं जाऊंगी, लेकिन दिल में है कि चुनाव जीते।”उन्होंने यह भी जोड़ा कि तेज प्रताप अपने पैरों पर खड़ा है और उन्हें बिहार में काम करने का पूरा हक है। तेजस्वी और तेज प्रताप के बीच चल रहे राजनीतिक मतभेदों पर उन्होंने कहा,”परिवार में कभी कुछ हो सकता है, पर भाई-बहन एक ही हैं। जिनका घर नहीं है, वो ही दूसरों के घर में लड़ाई लगाते हैं।”
राबड़ी देवी ने मोकामा और आरा हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में गरीब को अधिकार और सम्मान मिला। उन्होंने कहा,”जब गरीब का बच्चा पढ़ने लगा, जब लोगों को हक मिला, तब जंगलराज कहा गया। लेकिन अब जब मोकामा और आरा में मर्डर हो रहे हैं, तब क्या इसे भी जंगलराज कहेंगे?”
नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि उनकी पार्टी दुश्मन नहीं बनाती, बल्कि विरोधी बनाते हैं। तेजस्वी यादव पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा,”जब मन में ठान लेगा तो करेगा, जैसे 17 महीने में काम करके दिखाया।”
राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी मोकामा हत्याकांड पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में लोग अपराध कर रहे हैं और विरोध करने वालों को दबाया जा रहा है। उन्होंने पूछा,”मुजफ्फरपुर बालिका गृह की बच्चियों को न्याय कब मिलेगा?”उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा रोजगार देने के कदम को जनता 14 तारीख को वोट के जरिए जवाब देगी।
राबड़ी देवी ने जनता से अपील की कि वे 5 किलो राशन के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने अपने वादे निभाए हैं और उनका लक्ष्य है कि हर घर में सरकारी नौकरी पहुंचे। उन्होंने पार्टी पर लगे M-Y समीकरण के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके पिता के समय में सभी को सम्मान मिला और कैबिनेट में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व था। राबड़ी देवी ने अंत में कहा,”तेजस्वी हमारे बेटे की तरह हैं, तेज प्रताप पर हमारा आशीर्वाद हमेशा रहेगा। राजनीतिक मजबूरियां हैं, पर पारिवारिक रिश्ता कभी नहीं टूटता। आज अपराध बढ़ रहा है, तो क्या अब जंगलराज नहीं, आसाराम का राज चल रहा है?”
Read More: US-Canada Tariff Controversy: कनाडाई PM ने ट्रंप से माफी मांगी, व्यापारिक तनाव बढ़ा
Tehran Explosion: ईरान की राजधानी तेहरान शुक्रवार को एक शक्तिशाली विस्फोट से दहल उठी। यह…
Ambikapur Railway Station : अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने…
Share Market Crash: पश्चिम एशिया (मिडल-ईस्ट) में गहराते युद्ध के बादलों ने भारतीय शेयर बाजार…
LPG Crisis: देश में एलपीजी (LPG) की उपलब्धता और बढ़ती मांग को लेकर पेट्रोलियम और…
Indian Economy: पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर…
PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी से एक…
This website uses cookies.