TVK Vijay Rally : तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और नवोदित राजनेता थलपति विजय ने शनिवार, 13 सितंबर 2025 को तिरुचि से अपने पहले राज्यव्यापी राजनीतिक दौरे की शुरुआत की। तमिऴगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख के रूप में यह उनकी पहली बड़ी सार्वजनिक रैली थी, जिसमें उन्होंने DMK सरकार को खुले मंच से घेरा और 2021 के चुनावी वादों की याद दिलाई।
मरक्कडाई में हजारों समर्थकों की भीड़ के सामने विजय ने पूछा – “क्या DMK ने 2021 के विधानसभा चुनावों में किए गए सभी वादों को पूरा किया है?” हालांकि तकनीकी खराबी के कारण उनका पूरा भाषण स्पष्ट रूप से सुना नहीं जा सका, लेकिन उनका सवाल जनता और मीडिया दोनों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
फरवरी 2024 में TVK की स्थापना के बाद विजय का यह पहला बड़ा राजनीतिक आयोजन था। उनके लिए विशेष रूप से तैयार किया गया कैमपेन बस एक चलती-फिरती प्रचार गाड़ी की तरह नजर आई, जिस पर सी.एन. अन्नादुरै और एम.जी. रामचंद्रन जैसे महान नेताओं की तस्वीरें और नारा “I am coming” लिखा गया है।
इस अभियान ने तिरुचि में जनजीवन को कुछ घंटों के लिए थमा दिया। ट्रैफिक जाम, लहराते झंडे, और TVK समर्थकों की भीड़ ने शहर को चुनावी रंग में रंग दिया।
विजय ने मंच से कहा कि “तिरुचि हमेशा ऐतिहासिक बदलावों का गवाह रहा है।” उन्होंने बताया कि 1956 में अन्नादुरै ने यहीं से चुनावी राजनीति में प्रवेश की घोषणा की थी।एम.जी.आर. ने भी यहीं अपनी पहली राज्य स्तरीय पार्टी बैठक की थी।उन्होंने तिरुचि को “शैक्षणिक केंद्र, सांप्रदायिक सद्भाव और ऐतिहासिक चेतना से भरा शहर” बताया।
TVK का अगला पड़ाव अरियालूर और पेरम्बलूर जिले हैं।पुराने बस स्टैंड पर 1 बजे से 3 बजे तक सभा की अनुमति मिली है।पुलिस ने सशर्त अनुमति दी है, और आयोजकों को शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने को कहा गया है।हालांकि, देरी के कारण विजय अभी तक मंच तक नहीं पहुंचे हैं।इन इलाकों में TVK के फ्लेक्स बोर्ड, बैनर और झंडों से माहौल पूरी तरह चुनावी हो चुका है।
विजय का पहला राजनीतिक अभियान ना सिर्फ भीड़ जुटाने में सफल रहा, बल्कि उन्होंने सीधे सत्ता पक्ष पर सवाल खड़े कर चुनावी माहौल को गर्म कर दिया है। तिरुचि से की गई यह शुरुआत तमिलनाडु की राजनीति में एक “टर्निंग पॉइंट” बन सकती है – जैसा कि विजय ने खुद कहा।
Read More: Asia Cup 2025 : एशिया कप की शुरुआत की अनसुनी कहानी, भारत-पाकिस्तान ने मिलकर रखी थी नींव
Good Governance Tihar 2026 : छत्तीसगढ़ में सुशासन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के…
Gas Delivery OTP Rule : मई का महीना शुरू होते ही आम आदमी और व्यापारियों…
Mental Health Awareness : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) से…
Bada Mangal Dates : हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास के मंगलवार का विशेष महत्व है,…
Sakti News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शनिवार…
Bilaspur Murder Case : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,…
This website uses cookies.