Thetarget365

ग्रामीणों के पक्के मकान का सपना अधूरा, नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के जनदर्शन में

अंबिकापुर @thetarget365 पक्का घर हर किसी का सपना है और देश के प्रधानमंत्री का भी यही सपना है कि हर नागरिक के पास अपना पक्का मकान हो। इस दिशा में वर्षों से कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन विडंबना आज भी बरकरार है। कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां सरकारी तंत्र की खामियों के कारण गरीब लोग पक्के मकान से वंचित हैं और जर्जर कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं।

सैकड़ों महिलाएं जनदर्शन में पहुंची 👇

ऐसा ही एक मामला सरगुजा जिले के ग्राम बकालो से सामने आया है। 2018 में यहां 19 पक्के आवास बनाने की अनुमति मिली थी। जिनमें से 18 आवास पूरे हो चुके हैं और एक आवास का कार्य चल रहा है। लेकिन ग्राम बकालो में 300 से अधिक घर हैं जिन्हें पक्के आवास की जरूरत है। छह वर्ष बीत जाने के बाद भी इन ग्रामीणों को पक्का आवास नहीं मिला है। इसी कारण सैकड़ों की संख्या में ग्राम बकालो के ग्रामीण जनदर्शन में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर की मांग की।

अधिकारियों का कहना है कि फिर से पीएम आवास के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं और जल्द ही सभी ग्रामीणों को पक्का आवास मिल जाएगा।

thetarget365

Recent Posts

IPL 2026 DC vs LSG: समीर रिजवी का ‘सुपर शो’, दिल्ली ने लखनऊ को उनके घर में चटाई धूल, एनगिडी-नटराजन चमके

IPL 2026 DC vs LSG:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के पांचवें मुकाबले…

3 hours ago

Bengal Polls 2026: ओवैसी-हुमायूँ कबीर का गठबंधन, ममता बनर्जी के ‘मुस्लिम वोट बैंक’ में बड़ी सेंध की तैयारी?

Bengal Polls 2026:  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।…

4 hours ago

Patna HC Recruitment: टेक्निकल असिस्टेंट के 53 पदों पर निकली भर्ती, आज से करें ऑनलाइन आवेदन

Patna HC Recruitment: बिहार में सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक…

4 hours ago

Nature vs Pollution: सिगरेट के ‘बट’ से घोंसला बना रहे हैं शहर के पक्षी, निकोटीन बना जूँओं का काल

Nature vs Pollution: ईंटों, लकड़ी और पत्थरों से बना यह आधुनिक शहर आज एक जटिल…

4 hours ago

Operation Sindoor: “हमला करने से बस मिनटों की दूरी पर थे”, नेवी चीफ ने बताया कैसे पाकिस्तान ने टेके घुटने

Operation Sindoor:  भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर…

5 hours ago

This website uses cookies.