अंबिकापुर@thetarget365 : कोतवाली थाना क्षेत्र के तकिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां चोरी के संदेह में कुछ युवकों और महिलाओं की बेरहमी से पिटाई की गई। बताया जा रहा है कि तकिया मोहल्ले में रहने वाले शाहिद हुसैन, पारुल कश्यप, शबाना खातून सहित 8-10 अन्य लोगों को भीड़ ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इस दौरान मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे की है और करीब दो घंटे तक यह हंगामा चलता रहा। दर्जनों की संख्या में लोगों ने घर में घुसकर पीड़ितों को मारा-पीटा। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को कमरे में बंद कर पीटा गया, वहीं महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई। वहीं वायरल वीडियो में एक युवक को पेड़ के पास बांधकर रखने का भी मामला सामने आया है।
मारपीट के दौरान गोधनपुर निवासी मंजीत सिंह सहित कई अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे, जिन से भी मारपीट की गई है। इस पूरी घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
Black Panther : मध्य भारत के घने जंगलों से हाल ही में एक ऐसी खबर…
Litchi Farming Tips: इस वर्ष प्रकृति के बदलते मिजाज और तापमान में अनिश्चित उतार-चढ़ाव का…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा के नौ रूपों की…
Palam fire incident: देश की राजधानी दिल्ली का पालम इलाका गुरुवार को उस समय अखाड़े…
Kangana vs Rahul: हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की…
PM Modi Middle East: 28 फरवरी 2026 को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों…
This website uses cookies.