Cristiano Ronaldo Engaged: जॉर्जिया रोड्रिग्ज को पहनाई 41 करोड़ की अंगूठी, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Cristiano Ronaldo Engaged: फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में शुमार पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार अपनी लंबे समय से साथी रहीं जॉर्जिया रोड्रिग्ज से सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर जैसे ही जॉर्जिया ने अपनी इंगेजमेंट रिंग की तस्वीर साझा की, यह खबर वायरल हो गई और फैंस के साथ-साथ ज्वेलरी एक्सपर्ट्स ने भी अंगूठी की कीमत का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया।

ads

41 करोड़ की रिंग से किया प्रपोज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोनाल्डो ने जॉर्जिया को करीब 41 करोड़ रुपये (2 मिलियन डॉलर) कीमत की डायमंड रिंग पहनाकर प्रपोज किया। हालांकि इस कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, पर ज्वेलरी एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह बेहद दुर्लभ और महंगी अंगूठी है।

ads

लोरेल डायमंड्स की एक्सपर्ट लॉरा टेलर का कहना है कि इस रिंग में जड़ा मुख्य हीरा लगभग 25 से 30 कैरेट का हो सकता है। रिंग की लंबाई लगभग 5 सेंटीमीटर तक बताई जा रही है, जिसमें एक अंडाकार डायमंड और उसके दोनों ओर दो रत्न जड़े हुए हैं। फैंस और फैशन जगत में यह रिंग अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

2016 में हुई थी पहली मुलाकात

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिया रोड्रिग्ज की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात 2016 में एक “Gucci” स्टोर में हुई थी, जहां जॉर्जिया बतौर सेल्स असिस्टेंट काम करती थीं। यहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे रिश्ता दोस्ती से प्यार तक पहुंचा। इसके बाद रोनाल्डो और जॉर्जिया ने एकसाथ रहने का फैसला किया और तब से अब तक दोनों एक-दूसरे के साथ हैं।

पांच बच्चों के माता-पिता

हालांकि रोनाल्डो और जॉर्जिया ने अब तक शादी नहीं की है, लेकिन दोनों के 5 बच्चे हैं। जॉर्जिया एक सफल मॉडल हैं और रोनाल्डो के साथ उनके रिश्ते को सोशल मीडिया पर खुले तौर पर शेयर करती रही हैं। जॉर्जिया अक्सर रोनाल्डो के साथ सार्वजनिक आयोजनों और फैमिली फोटोज में नजर आती हैं।

सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़

जैसे ही सगाई की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर रोनाल्डो और जॉर्जिया को फैंस और सेलेब्रिटीज से बधाइयों की बाढ़ आ गई। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई रिंग की तस्वीर को कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिले।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिया रोड्रिग्ज की सगाई न केवल एक निजी पल है, बल्कि यह उनके लाखों फैंस के लिए भी एक खुशी का मौका है। खेल जगत के इस सुपरस्टार की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है, और अब उनकी इस नई शुरुआत ने एक और यादगार अध्याय जोड़ दिया है।

Read More  : Rahul Gandhi Reacts : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया – “आवारा कुत्ते कोई समस्या नहीं, पूरी पाबंदी क्रूरता है”

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.