Ambikapur News : सकालो जंगल में MSc छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सकालो जंगल में MSc प्रथम वर्ष के छात्र का शव फांसी के फंदे पर मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Ambikapur News : अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सकालो जंगल में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान जशपुर जिले के दुलदुला निवासी निखिल रंजन एक्का पिता अजय एक्का 28 वर्ष के रूप में हुई है। निखिल अंबिकापुर के साई बाबा कॉलेज में MSc प्रथम वर्ष का छात्र था और शहर के मुक्तिपारा में अपने फूफा के यहां रहकर पढ़ाई करता था।

ads

जानकारी के अनुसार, निखिल शनिवार से घर से गायब था। आज सुबह सकालो जंगल में बिट गार्ड ने एक पेड़ से लटका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी में अज्ञात कारणों से युवक द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Adst

पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। युवक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चलने की उम्मीद है। घटनास्थल से भी पुलिस द्वारा आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst