Horoscope 16 Sept 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य, परिवार, और संबंधों जैसे जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं में ग्रहों की चाल का विशेष प्रभाव होता है। आज 16 सितंबर 2025, मंगलवार का दिन ग्रहों के संयोग जातकों के लिए कई नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आ सकता है। आइए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries)
आज शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा अनजाने में विवाद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आलोचना हो सकती है लेकिन सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और समय का सदुपयोग होगा। मानसिक शांति बनाए रखें और नकारात्मकता से दूर रहें।

वृषभ राशि (Taurus)
पुराने प्रोजेक्ट या काम को पुनः शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। पैसों से जुड़ी कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है, पर सावधानी बरतें। नए कारोबार में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर विवाद की संभावना है, पेट संबंधित रोगों से सतर्क रहें। सोच-समझकर निर्णय लें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज फालतू खर्च हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। पैसों को लेकर सावधान रहें, धोखे के योग बन सकते हैं। व्यापार में समझदारी से काम लें। स्थायी संपत्ति से जुड़े निर्णय सोच-समझ कर लें।
कर्क राशि (Cancer)
आज आर्थिक लाभ के योग हैं। मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त होगी। करियर पर ध्यान दें और वस्तुओं को संभालकर रखें। कुछ अज्ञात भय भी सताने की संभावना है। व्यापारिक योजनाएँ लाभकारी रहेंगी। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा, सुख-शांति बनी रहेगी।
सिंह राशि (Leo)
आज फालतू खर्च होगा। कार्य समय पर पूरा होगा लेकिन अचानक यात्रा में परेशानी आ सकती है। नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज लेने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर आपकी महत्ता बढ़ेगी। परिवार में विवाद के कारण घर छोड़ने की स्थिति बन सकती है, संयम रखें।
कन्या राशि (Virgo)
नई योजनाएँ बनेगी और कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भविष्य के लिए सही निर्णय लें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन खर्च अधिक होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कर्मचारियों की गलती से परेशानी हो सकती है, इसलिए उन्हें समझाने की कोशिश करें।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। निवेश करने से पहले अच्छी तरह जानकारी लें। जीवनशैली में बदलाव आवश्यक है। व्यापार में लाभ होगा। कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा। मकान या वाहन खरीदने में धन निवेश संभव है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। धैर्य और विश्वास से कार्य पूर्ण होंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधन प्राप्त होंगे।
धनु राशि (Sagittarius)
शुभ दिन है। आपके आस-पास के लोगों को लाभ मिलेगा। मेहनत पर भरोसा रखें। व्यापार में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी जरूरी है। दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे।
मकर राशि (Capricorn)
अनुकूल वातावरण रहेगा। एकतरफा प्रेम निराशा दे सकता है। धार्मिक और कर्मकांड में रुचि बढ़ेगी। निजी जीवन में मनमुटाव दूर करने की कोशिश करें। फालतू विवादों से बचें। समाज और परिवार में सम्मान मिलेगा। धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में मन लगेगा।
कुम्भ राशि (Aquarius)
जल्दबाजी में निर्णय न लें, नुकसान हो सकता है। सामाजिक समारोहों में शामिल होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। बिना मांगे राय न दें। पिता से महत्वपूर्ण चर्चा होगी, सुनियोजित निर्णय लें।
मीन राशि (Pisces)
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भूमि-भवन से जुड़े मामलों में सावधानी आवश्यक है। विवेक से काम लें। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें। विद्यार्थियों के लिए सफलता का समय है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी और लाभ होगा।
ग्रहों की चाल आज आपकी राशि पर विविध प्रभाव डाल रही है। जहां कुछ जातकों को आर्थिक और सामाजिक लाभ मिलेंगे, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। अपनी बुद्धि, धैर्य और संयम से इन प्रभावों को संतुलित करें और जीवन में संतोष व सफलता प्राप्त करें।
Read More : Asia Cup 2025: क्या मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेगी टीम इंडिया? हैंडशेक विवाद से गरमाया माहौल










