Vote Chor Yatra: ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ यात्रा में सचिन पायलट का हमला ,बोले- लोकतंत्र कमजोर कर रहे हैं भाजपा और आयोग

Vote Chor Yatra: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ यात्रा ने गुरुवार को तीसरे दिन रफ्तार पकड़ी। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लोकतंत्र को कमजोर करने और वोट चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा को घेरा।

ads

अजान के बीच रुके पायलट, दिया संदेश

राजनांदगांव में एक सभा को संबोधित करते हुए जब पास की मस्जिद से अजान की आवाज़ आई, तो सचिन पायलट ने करीब डेढ़ मिनट तक भाषण रोककर मौन साध लिया। उन्होंने धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए कहा, “यही भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब है, और हम इसे बचाकर रखेंगे।”

ads

पायलट बोले- देश में वोट चोरों के खिलाफ उठ रही आवाज

सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा, “देशभर में वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठ रही है। राहुल गांधी ने सबूत दिए, लेकिन चुनाव आयोग ने उल्टा उन्हें ही नोटिस भेज दिया। यही नहीं, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा पर भी गंभीर आरोप हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। चुनाव आयोग अब भाजपा सरकार के लिए काम करता दिख रहा है।” पायलट ने भरोसा जताया कि छत्तीसगढ़ की जनता अब बदलाव चाहती है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

भूपेश बघेल का आरोप

इसी मंच से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “निर्वाचन आयोग देश का नहीं, भाजपा का बन चुका है। विधानसभा चुनावों में बड़े स्तर पर वोट की चोरी हुई। कहीं नाम काटे गए, तो कहीं एक ही घर में सैकड़ों नाम जोड़े गए। लेकिन आयोग चुप रहा और जवाब भाजपा देती रही।”

बिजली संकट पर भी साधा निशाना

बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर दिया और आते ही बिजली दरें बढ़ा दीं। “अब ना सिर्फ बिल बढ़े हैं, बल्कि वोल्टेज की समस्या और लगातार कटौती से लोग त्रस्त हैं। छत्तीसगढ़ की जनता बिजली और बिल दोनों से परेशान है।” उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा, “प्रदेश में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं और सरकार मूकदर्शक बनी है। किसान, मजदूर और आम लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।”

‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ यात्रा के जरिए कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला है। अजान के दौरान सचिन पायलट का मौन धार्मिक सहिष्णुता का प्रतीक बनकर सामने आया, तो वहीं भूपेश बघेल ने जनता से जुड़ी जमीनी समस्याओं को उठाकर भाजपा को घेरा। आने वाले चुनावों में यह यात्रा कितना असर डालेगी, यह देखना बाकी है।

Read More: TNPSC Group 4 Result 2025 जल्द होगा जारी, tnpsc.gov.in पर ऐसे करें चेक

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.