PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ में संदेश: त्योहारों में स्वदेशी सामान खरीदें

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड में फेस्टिव सीजन, आत्मनिर्भर भारत और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान पर जोर देते हुए देशवासियों से आग्रह किया कि इस बार त्योहारों में स्वदेशी उत्पादों को ही प्राथमिकता दें। उन्होंने स्पष्ट कहा, “ठान लीजिए, हमेशा के लिए, जो देश में बना है, वही खरीदेंगे।”

ads

‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाएं

पीएम मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को खरीदारी का मंत्र बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “जो देश के लोगों की मेहनत से तैयार हुआ है, उसे अपनाइए। इससे न केवल हमारे उत्पादों की मांग बढ़ेगी, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। जब हम स्वदेशी चीजों को प्राथमिकता देंगे, तो त्योहारों की रौनक कई गुना बढ़ जाएगी।”

Adst

छठ पर्व को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास

प्रधानमंत्री ने छठ पर्व की भव्यता और सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत सरकार छठ पूजा को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने पर काम कर रही है। पीएम ने कहा, “छठ पूजा एक ऐसा पावन पर्व है जो भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इसे विश्व स्तर पर पहचान दिलाना हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाएगा।”

भगत सिंह और लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने महान क्रांतिकारी भगत सिंह और स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का साहस और त्याग हर युवा के लिए प्रेरणा है, जबकि लता मंगेशकर के गीत भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर हैं। उन्होंने लता मंगेशकर के गाने ‘ज्योति कलश छलके’ का भी उल्लेख किया।

गांधी जयंती पर खादी को बढ़ावा

प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर खादी उत्पादों को खरीदने और ‘वोकल फॉर लोकल’ के साथ इसे सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के बाद खादी का आकर्षण कम हो गया था, लेकिन पिछले 11 वर्षों में इसकी लोकप्रियता फिर से बढ़ी है।

RSS की 100वीं वर्षगांठ पर विशेष संदेश

विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ भी है, जिसका जिक्र पीएम मोदी ने अपने संबोधन में किया। उन्होंने बताया कि एक सदी पहले जब RSS की शुरुआत हुई थी, तब देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था। उस वक्त RSS ने देशवासियों के आत्मसम्मान और स्वाभिमान को पुनः जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के इस एपिसोड में देशवासियों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने, भारतीय त्योहारों की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने छठ पर्व को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयासों की जानकारी दी, जो भारतीय संस्कृति की समृद्धि को दर्शाता है।

Read More : Kanker Encounter: कांकेर में भारी मुठभेड़, 3 नक्सली मारे गए, मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.