Ujjwala Yojana : “उजाला नहीं, बोझ की योजना बन गई है” — परवेज़ आलम गांधी

Ujjwala Yojana : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज़ आलम गांधी ने आरोप लगाया है कि गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना आज बढ़ती महंगाई और महंगे गैस सिलेंडरों के कारण अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है।

ads

जारी बयान में परवेज़ गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने उज्ज्वला योजना के माध्यम से देश की करोड़ों महिलाओं को बेहतर जीवन और सस्ती रसोई गैस का सपना दिखाया था, लेकिन 12 वर्षों बाद जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। उन्होंने दावा किया कि गैस सिलेंडरों की कीमतों में लगातार वृद्धि और सब्सिडी में कटौती के कारण गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा है।

Adst

कांग्रेस नेता ने कहा कि लाखों परिवार आज गैस सिलेंडर रिफिल कराने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं, जिसके चलते कई घरों में महिलाएं फिर से लकड़ी, कोयला और पारंपरिक चूल्हों का उपयोग करने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस योजना को महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान से जोड़कर प्रचारित किया गया था, वह अब महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है।

परवेज़ गांधी ने केंद्र सरकार पर केवल प्रचार-प्रसार के माध्यम से उपलब्धियां गिनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी योजना की सफलता का वास्तविक पैमाना उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना होता है। यदि आम लोगों को लगातार राहत नहीं मिल रही है तो योजना की सफलता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

उन्होंने यह भी कहा कि उज्ज्वला योजना की सफलता का आधार गरीब परिवारों को सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराना था, लेकिन सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 किए जाने से योजना का उद्देश्य कमजोर हुआ है।

Adst

कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार से घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में तत्काल कमी करने, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को पर्याप्त सब्सिडी उपलब्ध कराने तथा महिलाओं को वास्तविक राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगे भी आम जनता, गरीब परिवारों और महिलाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.