Ambikapur News : मलेरिया प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान, 75 लोगों की की गई जांच

Ambikapur News : सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग लगातार सक्रिय निगरानी और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाने में जुटा है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NVBDCP) के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव पहुंचकर मलेरिया की जांच, उपचार और जनजागरूकता अभियान चला रही है। ताजा अभियान में 75 लोगों की जांच की गई, जिसमें एक भी मलेरिया संक्रमित नहीं मिला, जिससे क्षेत्र के लिए राहत की खबर सामने आई है।

ads

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दीपक गुप्ता तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. पुष्पेंद्र राम के मार्गदर्शन में 6 अगस्त को जिला एवं विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य दल ने उदयपुर विकासखंड के खर्रानगर, मतरिंगा, मूसरडाड़ और मोकना पहाड़ में स्वास्थ्य शिविर लगाए। टीम ने जरूरतमंद परिवारों के घर-घर जाकर भी स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा कुल 75 लोगों की मलेरिया जांच की, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।

Adst

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को मच्छरदानी का शत-प्रतिशत उपयोग करने, घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, पूरे बाजू के कपड़े पहनने, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करने तथा किसी भी प्रकार की बुखार या स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल मितानिन या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उदयपुर विकासखंड के केदमा सेक्टर से लगे कोरबा और रायगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों से मलेरिया के प्रकरण सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए सरगुजा प्रशासन ने सीमावर्ती गांवों में विशेष सतर्कता बरतने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कलेक्टर के निर्देशन में जिले में मलेरिया एवं डेंगू सहित सभी वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए नियमित जांच, जनजागरूकता और त्वरित उपचार की व्यवस्था लगातार जारी रहेगी।

Adst
Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.