Rahul Gandhi Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज (17 अगस्त 2025) बिहार के सासाराम से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की। यह यात्रा चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ निकाली जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि इस प्रक्रिया के नाम पर बिहार में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की जा रही है।
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक यह यात्रा 16 दिन तक चलेगी और करीब 1300 किलोमीटर पैदल सफर तय करेगी। इस दौरान यात्रा बिहार के 20 जिलों से होकर गुजरेगी। खास बात यह है कि इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और INDIA ब्लॉक के अन्य दलों के नेता भी शामिल होंगे।
यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त को सुबह 11:30 बजे सासाराम के सुअरा एयरपोर्ट से हुई। पहले दिन सभा के बाद यात्रा औरंगाबाद पहुंचेगी और कुटुंबा में रात्रि विश्राम होगा।
17 अगस्त: सासाराम, रोहतास
18 अगस्त: देव रोड, अंबा-कुंडुंबा
19 अगस्त: पूनामा हनुमान मंदिर, वजीरगंज
21 अगस्त: शेखपुरा, तीन मोहानी दुर्गा मंदिर
22 अगस्त: मुंगेर, चंद्र बाग चौक
23 अगस्त: कटिहार, कुर्सेला चौक
24 अगस्त: खुश्कीबाग, कटिहार से पूर्णिया
26 अगस्त: सुपौल, हुसैन चौक
27 अगस्त: दरभंगा, गंगवारा महावीर स्थान
28 अगस्त: सीतामढ़ी, रीगा रोड
29 अगस्त: बेतिया, हरिवाटिका गांधी चौक
30 अगस्त: छपरा, एकमा चौक
01 सितंबर: पटना में विशाल रैली और समापन
(20, 25 और 31 अगस्त को यात्रा में विश्राम रहेगा।)
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि यह यात्रा “एक व्यक्ति, एक वोट” के अधिकार की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने SIR प्रक्रिया के जरिए बिहार में मतदाता सूचियों में हेरफेर की। खेड़ा का कहना है कि वोट जोड़ने और काटने में जानबूझकर गड़बड़ी की गई, जिससे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हुआ।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह प्रक्रिया दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के वोट काटने और उनकी पहचान मिटाने की साजिश है। खेड़ा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में दखल देना पड़ा, जिसके बाद चुनाव आयोग ने विपक्ष और सामाजिक संगठनों की कुछ मांगें मानीं।
कांग्रेस नेताओं का दावा है कि यह यात्रा लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक लड़ाई होगी। उनका कहना है कि जब भी राहुल गांधी यात्रा पर निकले हैं, लोकतंत्र को नई दिशा मिली है।
Tehran Explosion: ईरान की राजधानी तेहरान शुक्रवार को एक शक्तिशाली विस्फोट से दहल उठी। यह…
Ambikapur Railway Station : अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने…
Share Market Crash: पश्चिम एशिया (मिडल-ईस्ट) में गहराते युद्ध के बादलों ने भारतीय शेयर बाजार…
LPG Crisis: देश में एलपीजी (LPG) की उपलब्धता और बढ़ती मांग को लेकर पेट्रोलियम और…
Indian Economy: पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर…
PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी से एक…
This website uses cookies.