अंतरराष्ट्रीय

Donald Trump ने Sergio Gor को भारत का नया अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया, जानिए कौन हैं सर्जियो गोर

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Sergio Gor को भारत में नया अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही ट्रंप ने गोर को दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों का विशेष दूत भी बनाया है। इसका मतलब है कि गोर न केवल भारत में राजनयिक जिम्मेदारी संभालेंगे, बल्कि पाकिस्तान और भारत के बीच भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

गोर ने जताया आभार

नियुक्ति के बाद सर्जियो गोर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा – “मैं राष्ट्रपति ट्रंप का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी।” उनकी नियुक्ति को अमेरिकी सीनेट ने भी मंजूरी दी है।

कौन हैं सर्जियो गोर?

सर्जियो गोर मूल रूप से उज्बेकिस्तान के ताशकंद में जन्मे हैं। 1990 में उनका परिवार माल्टा चला गया और बाद में 1999 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बस गया। गोर की मां इजरायल की नागरिक और बिजनेसवूमेन हैं। गोर ने जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से डिग्री ली और कॉलेज के दिनों में ही रिपब्लिकन राजनीति से जुड़े। वे रिपब्लिकन्स और यंग अमेरिका फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य रहे।

सियासत और राजनयिक अनुभव

सर्जियो गोर ने अमेरिकी राजनीति में कई अहम भूमिकाएं निभाई हैं। वे रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (RNC) के सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा, वे अमेरिकी नेताओं स्टीव किंग, मिशेल बाखमैन और रैंडी फोर्ब्स के प्रवक्ता रहे। साल 2008 में उन्होंने सीनेटर जॉन मैककेन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए अभियान चलाया था। साल 2013 में उन्होंने केंटकी सीनेटर रैंड पॉल के राजनीतिक संगठन RANDPAC जॉइन किया और वहां प्रवक्ता एवं वाइस चीफ बने।

ट्रंप से करीबी रिश्ते

सर्जियो गोर का ट्रंप परिवार से गहरा संबंध रहा है। वे साल 2020 में Trump Victory Finance Committee के चीफ ऑफ स्टाफ बने। इसके अलावा वे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के सलाहकार और बुक पब्लिकेशन मैनेजर भी रहे। फिलहाल गोर व्हाइट हाउस के प्रेसिडेंशियल पर्सनेल ऑफिस के डायरेक्टर हैं।

भारत के लिए नई भूमिका

भारत में बतौर अमेरिकी राजदूत गोर की नियुक्ति को दोनों देशों के बीच रणनीतिक रिश्तों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। खासतौर पर व्यापार, सुरक्षा और भारत-चीन-पाकिस्तान समीकरण में उनकी सक्रिय भूमिका देखी जाएगी।

Read More  : Punjab tanker fire: होशियारपुर में LPG टैंकर ब्लास्ट से 2 की मौत, 30 से ज्यादा लोग झुलसे

Thetarget365

Recent Posts

Weather Alert: “तपेगा उत्तर भारत”, दिल्ली-NCR में बारिश के बाद फिर लौटेगा गर्मी का सितम, IMD ने दी चेतावनी!

Weather Alert: उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप की चपेट में है।…

23 seconds ago

GT vs KKR : शुभमन गिल के तूफान में उड़ी केकेआर, गुजरात टाइटंस की लगातार तीसरी जीत

GT vs KKR :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 25वां मुकाबला अहमदाबाद के भव्य…

9 hours ago

Trump vs NATO: “बेकार और कागजी शेर”, होर्मुज स्ट्रेट खुलते ही ट्रंप ने पुराने सहयोगियों की कर दी सरेआम बेइज्जती!

Trump vs NATO: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा है…

9 hours ago

Women Reservation Bill : 11 साल का रिकॉर्ड टूटा; आखिर कैसे ‘विशेष बहुमत’ के चक्रव्यूह में फंसी सरकार?

Women Reservation Bill :  संसद के विशेष सत्र का दूसरा शुक्रवार भारतीय संसदीय इतिहास में…

11 hours ago

Women Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल फेल होने के बाद सरकार के पास बचे 5 रास्ते, देखें विश्लेषण!

Women Reservation Bill :  लोकसभा में शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 की शाम भारतीय संसदीय इतिहास…

11 hours ago

This website uses cookies.