FIFA Punishment: फीफा ने जून 2025 में खेले गए विश्व कप क्वालीफायर मुकाबलों के दौरान दर्शकों द्वारा किए गए नस्लवादी और भेदभावपूर्ण व्यवहार को लेकर कड़ा कदम उठाया है। इस बार अर्जेंटीना समेत छह देशों के फुटबॉल महासंघों पर भारी जुर्माना लगाया गया है। इनमें अर्जेंटीना, अल्बानिया, चिली, कोलंबिया, सर्बिया और बोस्निया-हर्जेगोविना शामिल हैं।
फीफा ने साफ किया है कि वह नस्लवाद और भेदभाव के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाए हुए है, और स्टेडियम में ऐसा कोई व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई फुटबॉल की छवि को बचाने और एक समावेशी खेल वातावरण बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
7 जून को अल्बानिया और सर्बिया के बीच हुए मैच के दौरान राष्ट्रगान के समय भारी व्यवधान हुआ। इसे फीफा ने “अनुचित संदेश” करार दिया और इसे खेल भावना के विरुद्ध बताया। इस गंभीर उल्लंघन के चलते अल्बानियाई फुटबॉल महासंघ पर 161,500 स्विस फ़्रैंक (लगभग ₹1.76 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड जुर्माना लगाया गया है।
अल्बानिया और सर्बिया के बीच राजनीतिक तनाव का असर एक बार फिर फुटबॉल मैदान पर देखने को मिला है। 2014 की कुख्यात “ड्रोन घटना” अब भी दोनों देशों के रिश्तों पर असर डालती है। 11 अक्टूबर को होने वाले अगले मैच को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
10 जून को अर्जेंटीना और कोलंबिया के बीच ब्यूनस आयर्स में खेले गए मैच के दौरान भी दर्शकों द्वारा नस्लभेदी व्यवहार दर्ज किया गया। इस पर अर्जेंटीना फुटबॉल महासंघ पर 120,000 स्विस फ़्रैंक (लगभग ₹1.31 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया।
इसी तरह 5 जून को चिली और अर्जेंटीना के बीच हुए मुकाबले में चिली पर 115,000 स्विस फ़्रैंक (लगभग ₹1.26 करोड़ रुपये), और 6 जून को कोलंबिया बनाम पेरू मैच में कोलंबिया पर 70,000 स्विस फ़्रैंक (₹78 लाख रुपये) का जुर्माना लगा।
सर्बिया, जिसने 10 जून को सैन मैरिनो से मुकाबला खेला था, पर 50,000 स्विस फ़्रैंक (₹56 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। वहीं बोस्निया और हर्जेगोविना, जिनका मुकाबला भी सैन मैरिनो से था, पर 21,000 स्विस फ़्रैंक (₹23.5 लाख रुपये) का दंड लगा है।
फीफा ने बयान में कहा कि ये सभी दंड अनुशासन समिति की समीक्षा के बाद लगाए गए हैं। संगठन का मकसद स्पष्ट है फुटबॉल को एक ऐसा मंच बनाना जहां हर खिलाड़ी और दर्शक सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सके।
Read More : Operation Sindoor : भारतीय सेना का आतंकवाद पर करारा प्रहार, जारी किया गया नया वीडियो
MI vs GT : IPL 2026 के सीजन में लगातार चार हार झेलने के बाद…
JEE Main 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026…
SC Netaji Petition : भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को एक…
Bhilai BJP War: भिलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर लंबे समय से सुलग रही…
BJP Janakrosh : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के पारित न…
Raigarh Murder : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने…
This website uses cookies.