नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ने कराया जांच

Free Health Camp : जैन मैत्री संघ अंबिकापुर (न्यास) के तत्वावधान में रविवार, 21 सितंबर को श्री चन्द्रप्रभु तेेरापंथी दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस शिविर में न केवल जैन समाज बल्कि अन्य समुदाय के भी सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुजुर्गों से लेकर बच्चों और महिलाओं तक ने इस अवसर पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर का शुभारंभ संघ के अध्यक्ष विक्रांत जैन और प्रमाणिक पाठशाला संघ की अध्यक्ष रूबी जैन द्वारा अतिथि डॉक्टरों का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर किया गया। इस नि:शुल्क शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत प्रसाद (डी.एम. कार्डियोलॉजी, बीएचयू वाराणसी, वरिष्ठ सलाहकार इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, पूर्व अनुभव – जसलोक हॉस्पिटल मुंबई) और किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. उत्तम कुमार सिंह (एम.डी. जनरल मेडिसिन, डी.एम. नेफ्रोलॉजी – बीएचयू वाराणसी, किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ) ने अपनी सेवाएं दीं। मरीजों की सुविधा को देखते हुए खून एवं मूत्र जांच पर 40% की छूट भी दी गई। आयोजन समिति ने बताया कि जैन मैत्री संघ भविष्य में भी स्वास्थ्य शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में ऐसे नि:शुल्क शिविर आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. एमके जैन, विक्रांत जैन, राहुल जैन, रमेश जैन, डॉ. अभिजीत जैन, महावीर जैन, विकास जैन, अजीत जैन, अखिलेश दानखेड़े, रूबी जैन सहित जैन मैत्री संघ के समस्त सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Free Health Camp : जैन मैत्री संघ अंबिकापुर (न्यास) के तत्वावधान में रविवार, 21 सितंबर को श्री चन्द्रप्रभु तेेरापंथी दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस शिविर में न केवल जैन समाज बल्कि अन्य समुदाय के भी सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुजुर्गों से लेकर बच्चों और महिलाओं तक ने इस अवसर पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

ads
Adst

शिविर का शुभारंभ संघ के अध्यक्ष विक्रांत जैन और प्रमाणिक पाठशाला संघ की अध्यक्ष रूबी जैन द्वारा अतिथि डॉक्टरों का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर किया गया। इस नि:शुल्क शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत प्रसाद (डी.एम. कार्डियोलॉजी, बीएचयू वाराणसी, वरिष्ठ सलाहकार इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, पूर्व अनुभव – जसलोक हॉस्पिटल मुंबई) और किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. उत्तम कुमार सिंह (एम.डी. जनरल मेडिसिन, डी.एम. नेफ्रोलॉजी – बीएचयू वाराणसी, किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ) ने अपनी सेवाएं दीं।

Adst

मरीजों की सुविधा को देखते हुए खून एवं मूत्र जांच पर 40% की छूट भी दी गई। आयोजन समिति ने बताया कि जैन मैत्री संघ भविष्य में भी स्वास्थ्य शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में ऐसे नि:शुल्क शिविर आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. एमके जैन, विक्रांत जैन, राहुल जैन, रमेश जैन, डॉ. अभिजीत जैन, महावीर जैन, विकास जैन, अजीत जैन, अखिलेश दानखेड़े, रूबी जैन सहित जैन मैत्री संघ के समस्त सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst