One woman 15 Husbands: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी चौंकाने वाली कहानी वायरल हो रही है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। यह मामला पंजाब के राजपुरा के आलमपुर गांव से जुड़ा है, लेकिन इसकी गूंज इंग्लैंड तक सुनाई दी है। एक महिला की एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 15 अलग-अलग पुरुषों से “कागज़ों पर शादी” का मामला सामने आया है। इस फ्रॉड की वजह से न केवल एक परिवार बर्बाद हो गया, बल्कि इमिग्रेशन सिस्टम पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
आलमपुर गांव के रहने वाले भिंदर सिंह इंग्लैंड में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहना चाहते थे। उनकी पत्नी पहले से इंग्लैंड में रह रही थी और उसने पति-बेटे के लिए स्पॉन्सरशिप भेजी थी। भिंदर ने एक इमिग्रेशन एजेंसी की मदद से वीजा के लिए अप्लाई किया, लेकिन कुछ ही दिनों में उन्हें झटका लगा।
जब उन्हें बताया गया कि उनका वीजा रिजेक्ट हो गया है, तो बात यहीं नहीं रुकी। पता चला कि इंग्लैंड में उनकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, क्योंकि सरकारी रिकॉर्ड में उसकी शादी 15 अलग-अलग पुरुषों से पाई गई है। भिंदर को पहले यह मजाक लगा, लेकिन जब गिरफ्तारी की पुष्टि हुई तो पूरा परिवार सदमे में चला गया।
दरअसल, इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे एक इमिग्रेशन कंपनी का हाथ है। उसी कंपनी ने भिंदर और उसकी पत्नी के असली डॉक्यूमेंट्स का गलत इस्तेमाल कर 15 और युवकों को इंग्लैंड भिजवाया। इन सभी युवकों को कागज़ों में उस महिला का पति दिखाया गया, जिससे उन्हें वीजा मिल सके। यह घोटाला सामने आने के बाद भिंदर सिंह ने राजपुरा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस घटना ने इंटरनेट पर मीम्स और चटकारे लेने वालों की बाढ़ ला दी है। एक यूजर ने लिखा, “15 पति? बहन जी के पास तो क्रिकेट टीम भी पूरी है और एक्स्ट्रा प्लेयर भी।” एक और यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “मुझे तो एक गर्लफ्रेंड नहीं मिली, और यहां एक महिला के 15 पति? भगवान भी क्या न्याय करता है!” हालांकि कुछ लोग गंभीर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “महिला तो मोहरा है, असली गुनहगार तो वो फर्जी इमिग्रेशन एजेंट हैं जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”
यह मामला महज शादी और रिश्तों का नहीं, बल्कि इमिग्रेशन सिस्टम में सेंध लगाने का बड़ा उदाहरण है। जहां एक तरफ भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ, वहीं दूसरी ओर देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस जांच जारी है और उम्मीद की जा रही है कि असली दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
Lalan Singh in Lok Sabha: लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन विधेयक…
Delimitation Debate: संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण (संविधान 131वां संशोधन) और परिसीमन विधेयक…
Rahul Gandhi in Lok Sabha: संसद के विशेष सत्र के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम…
Rajya Sabha Deputy Chairman: भारतीय लोकतंत्र के मंदिर, संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा को…
Bhooth Bangla: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों अपनी…
Iran-US Tensions: ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जुबानी जंग ने एक बार फिर…
This website uses cookies.