गांधी जयंती पर सेवा दल का पैदल मार्च, गांधी चौक पर दी श्रद्धांजलि

Ambikapur News : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को सुबह शहर का माहौल देशभक्ति और भक्ति रस से सराबोर हो गया। सेवा दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुबह 7 बजे राजीव भवन से गांधी चौक तक पैदल मार्च निकालकर बापू को नमन किया।

ads

गूंजते नारों और “रघुपति राघव राजा राम” जैसे भजनों के बीच निकले इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पहुँचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान चौक का वातावरण “महात्मा गांधी अमर रहें” जैसे नारों से गूंज उठा।

Adst

मार्च के उपरांत सभी सदस्य पुनः राजीव भवन लौटे, जहाँ “वंदे मातरम्” की गूंज ने सभा को ऊर्जावान कर दिया। इसके बाद सेवा दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधीजी के जीवन दर्शन, सत्य और अहिंसा के मार्ग तथा उनके आदर्शों को समाज में अपनाने की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।

जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार ने कहा कि “गांधीजी सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि विचारधारा हैं, जिन्हें हमें अपनी दिनचर्या और समाज सेवा में आत्मसात करना होगा।” महिला जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “आज जब समाज विभाजन और तनाव से जूझ रहा है, तब गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। हमें मिलकर उनके सपनों का नया भारत बनाना है।”

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत और जोरदार नारेबाजी के साथ हुआ। इस मौके पर नूतन एक्का, विशा सिन्हा, निखिल विश्वकर्मा, अमित वर्मा, जगजीत मिंज, अनीमा प्रकाश केरकेट्टा, अमित मिंज, बालकेश्वर, विनोद एक्का, विजय बेक, अलंकार तिवारी, नवनीत तिवारी, मुनव्वर अली, विनोद सिंह, संजय सिंह, विवेक सिंह, प्रमोद चौधरी, हरभजन भामरा और अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.