NH-343 Road Condition: NH-343 की जर्जर हालत ने खोली विकास के दावों की पोल, असोला मार्ग बना मौत का गड्ढा

NH-343 Road Condition:  छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग की राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-343) की हालत इन दिनों बद से बदतर होती जा रही है। अंबिकापुर से रामानुजगंज को जोड़ने वाला यह अहम मार्ग ग्राम असोला के पास पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। लगातार बारिश ने स्थिति को और भयावह बना दिया है, जिससे यात्री भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

ads

घंटों लगा रहता है जाम, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग

मंगलवार सुबह से ही असोला के पास गड्ढों और कीचड़ से भरी सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। छोटे वाहन तो जैसे-तैसे निकल जाते हैं, लेकिन भारी वाहनों के फंसने से पूरा ट्रैफिक घंटों ठप हो जाता है। इस दौरान आम यात्रियों को धूप, धूल और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

Adst

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इन गड्ढों की वजह से वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और सड़क हादसों की संभावना बनी रहती है। सबसे बड़ी समस्या तब खड़ी होती है जब एम्बुलेंस जैसे जरूरी वाहन समय पर नहीं पहुंच पाते, जिससे मरीजों की जान पर बन आती है।

वर्षों से हो रही है मांग, प्रशासन और नेताओं ने नहीं दिया ध्यान

ग्राम असोला और आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग पिछले कई वर्षों से उठाई जा रही है, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। चुनावों के दौरान नेताओं की जुबान पर “विकास” और “सड़क निर्माण” जैसे वादे जरूर रहते हैं, लेकिन वास्तविक काम कहीं नजर नहीं आता।

स्थानीय व्यापारी और किसान भी इस जर्जर मार्ग से परेशान हैं। उनका कहना है कि खराब सड़कों की वजह से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और फसलों की ढुलाई में भी परेशानी आ रही है। राहगीरों का कहना है कि सड़क भले न बने कम से कम गड्ढों को पाटकर त्वरित राहत तो दी जा सकती है पर उसके लिए भी कोई पहल नहीं किया जा रहा है।

आर्थिक और रणनीतिक दृष्टिकोण से अहम है NH-343

यह मार्ग सरगुजा क्षेत्र के खनिज संसाधनों जैसे कोयला, लोहा और बॉक्साइट के परिवहन के लिए बेहद जरूरी है। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और जिम्मेदार विभागों की अनदेखी से यह सड़क अब जानलेवा बन चुकी है। गंभीर सवाल यह भी है कि जब इस मार्ग से राज्य को करोड़ों की कमाई होती है, तो फिर जनता को बुनियादी सुविधा क्यों नहीं मिल रही?

क्या केवल पोस्टर और भाषणों तक सीमित है विकास?

असोला मार्ग की मौजूदा स्थिति राजनीतिक वादों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई को उजागर करती है। विकास के नाम पर जो बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वह असल में गड्ढों में धंसते नजर आ रहे हैं।

प्रशासन और नेताओं की उदासीनता के खिलाफ अब जनआक्रोश बढ़ रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या विकास केवल भाषणों, शिलान्यास और सोशल मीडिया पोस्ट तक ही सीमित रहेगा? NH-343 की जर्जर हालत आज केवल एक सड़क की समस्या नहीं, बल्कि व्यवस्था की असफलता का प्रतीक बन गई है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह केवल आवागमन की नहीं, बल्कि राजनीतिक साख और जवाबदेही की भी बड़ी परीक्षा बन जाएगी।

Read More  : Kedarnath Verma Death: स्वर संगम ऑर्केस्ट्रा के संचालक व वायलिन वादक केदारनाथ वर्मा का निधन

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.