Thetarget365

करंट से तीन भैंसों की मौत, बिजली आपूर्ति भी बाधित

अंबिकापुर @thetarget365 मैनपाट के कलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केसरा में रविवार को 11 हजार केवी की हाई वोल्टेज मेन लाइन तार टूटकर नीचे गिर गई। इस हादसे में करंट की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव के निकट लगे विधुत खंभे से अचानक हाई वोल्टेज तार टूटकर नीचे गिर गया। उस समय पास में कुछ मवेशी चर रहे थे, जो सीधे करंट की चपेट में आ गए। तेज झटके के चलते तीन भैंसों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है और स्थानीय लोग विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों की मांग है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विभाग सतर्कता बरते और जर्जर तारों की समय-समय पर जांच की जाए।

गौरतलब है कि इस हादसे के कारण आसपास के इलाकों में बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजे और स्थायी समाधान की मांग की है।

thetarget365

Recent Posts

Rajya Sabha Deputy Chairman: हरिवंश नारायण सिंह की हैट्रिक, तीसरी बार निर्विरोध चुने गए उपसभापति!

Rajya Sabha Deputy Chairman: भारतीय लोकतंत्र के मंदिर, संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा को…

3 hours ago

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार से 9 साल छोटे हैं उनके ऑन-स्क्रीन पिता, जानें कौन हैं जीशू सेनगुप्ता

Bhooth Bangla:  बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों अपनी…

3 hours ago

Iran-US Tensions: ट्रंप के दावों पर ईरान का तीखा प्रहार, ‘हवाई महल’ बना परमाणु समझौता!

Iran-US Tensions:  ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जुबानी जंग ने एक बार फिर…

3 hours ago

Women’s Reservation Update: अधिसूचना जारी होते ही गरमाई राजनीति, महिला आरक्षण में OBC कोटे की मांग पर अड़ा विपक्ष!

Women's Reservation Update:  संसद के विशेष सत्र में इस समय देश की राजनीति का केंद्र…

3 hours ago

Pakistan Crisis: पाकिस्तान में मासूमों का जीना मुहाल, बाल उत्पीड़न के आंकड़ों ने दुनिया को चौंकाया!

Pakistan Crisis: पाकिस्तान वर्तमान में एक बेहद गंभीर मानवीय और सामाजिक संकट के दौर से…

3 hours ago

T20 World Cup 2026: क्या फिक्स था कनाडा-न्यूजीलैंड मैच? ICC की जांच और कप्तान पर लगे गंभीर आरोप!

T20 World Cup 2026:  टी20 वर्ल्ड कप 2026 को खत्म हुए अभी एक महीने से…

3 hours ago

This website uses cookies.