Bank Robbery : जबलपुर में फिल्मी अंदाज में बैंक डकैती, 15 मिनट में 14 करोड़ का सोना और 5.7 लाख कैश लेकर फरार हुए बदमाश

Bank Robbery : जबलपुर जिले के खितौला क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दिनदहाड़े छह हथियारबंद बदमाशों ने एक निजी बैंक में धावा बोलकर 14.8 किलो सोना और 5.7 लाख रुपये नकद लूट लिए। लुटेरे केवल 15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, जिसके बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ads

बैंक में घुसे और दिखाया कट्टा

यह वारदात इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई, जो मुख्यतः सोना गिरवी रखकर लोन देने का काम करता है। सुबह करीब 11 बजे तीन बाइकों पर सवार छह युवक बैंक के बाहर पहुंचे। हेलमेट पहनकर एक-एक कर बैंक में दाखिल हुए और स्टाफ की गतिविधियों का कुछ देर तक जायज़ा लिया। इसके बाद उन्होंने कट्टे निकालकर बैंक कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया।

ads

लूट के दौरान कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था

पुलिस जांच में सामने आया है कि बैंक आमतौर पर सुबह 10:30 बजे खुलता है, लेकिन त्योहारों की वजह से यह पिछले कुछ दिनों से 8 से 9 बजे के बीच खोला जा रहा था। घटना के वक्त बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, जिससे लुटेरों का काम आसान हो गया। सीसीटीवी फुटेज में चार लुटेरे साफ नजर आ रहे हैं, लेकिन बैंक स्टाफ के मुताबिक अंदर कुल छह लोग थे।

गोली मारने की धमकी देते रहे

बैंक में उस वक्त मैनेजर समेत 6 कर्मचारी मौजूद थे। लुटेरे लगातार गोली मारने की धमकी दे रहे थे, जिससे कोई भी विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। उन्होंने 14 किलो 800 ग्राम सोना और नकदी समेटी और अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए।

देर से बजा सायरन, तब तक लुटेरे भाग चुके थे

लुटेरे जब बैंक से बाहर निकल चुके थे, तब स्टाफ ने सुरक्षा अलार्म बजाया। लेकिन तब तक वे काफी दूर जा चुके थे। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने वारदात को इतनी तेज़ी और सटीकता से अंजाम दिया कि पुलिस को हरकत में आने का मौका ही नहीं मिला।

चार जिलों में अलर्ट, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी अतुल सिंह, एसपी संपत उपाध्याय समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। खितौला, सिहोरा, कटनी, मंडला और डिंडोरी में नाकाबंदी कर दी गई है और डॉग स्क्वॉड व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की मदद से जांच की जा रही है।

क्या है पुलिस के सामने चुनौती?

लुटेरों ने हेलमेट पहन रखे थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी है। साथ ही वे अलग-अलग रास्तों से फरार हुए, जिससे उनका पीछा करना कठिन हो गया। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.