BJP News : भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए बड़े फेरबदल किए गए हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति और निर्देश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की है।

इस घोषणा के साथ प्रदेश में संगठन को नई दिशा देने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की तैयारी पूरी हो चुकी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस टीम में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी शामिल किया गया है ताकि आने वाले चुनावी दौर में मजबूत तालमेल और प्रभावी नेतृत्व सुनिश्चित किया जा सके।












