Pakistan coup news: पाकिस्तान एक बार फिर सियासी संकट की दहलीज पर खड़ा है। सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं। 5 जुलाई 1977 को हुए पहले सैन्य तख्तापलट के बाद, ऐसा लग रहा है कि जुलाई का महीना एक बार फिर पाकिस्तान के लिए राजनीतिक संकट का संकेत दे रहा है।
सेना प्रमुख मुनीर का हालिया अमेरिका दौरा और वहां डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात ने राजनीतिक हलचल को और बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका की ओर से शहबाज शरीफ के बजाय मुनीर को ज्यादा तवज्जो मिल रही है, जिससे इस तख्तापलट में विदेशी हाथ की आशंका भी गहराई है।
पूर्व विदेश मंत्री और जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो ने हाल ही में बयान दिया कि वे भारत को हाफिज सईद और मसूद अजहर सौंप सकते हैं, यदि भारत समर्थन करे। इसके साथ ही उन्होंने सेना प्रमुख मुनीर की तीखी आलोचना की। उनके इस बयान ने पाकिस्तानी राजनीति में नई उथल-पुथल पैदा कर दी है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनीर राष्ट्रपति पद की ओर बढ़ना चाहते हैं। यदि जरदारी स्वेच्छा से पद नहीं छोड़ते, तो सेना सीधा तख्तापलट कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि यह सब सामान्य दिखाने के लिए रणनीति के तहत किया जा रहा है, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध कम हो।
मुनीर की राह में सबसे बड़ा रोड़ा पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान हैं, जो फिलहाल जेल में बंद हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि शरीफ परिवार भी मजबूरी में मुनीर का समर्थन कर रहा है क्योंकि जरा सी बगावत उन्हें भी इमरान खान की तरह जेल पहुंचा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुनीर की असली महत्वाकांक्षा राष्ट्रपति बनना है और इसके लिए वे अमेरिका से बैकिंग ले रहे हैं। वहीं, ट्रंप की नजर पाकिस्तान को बिटकॉइन और व्यापार के लिए मुफीद ज़मीन बनाने पर है। ऐसे में मुनीर अमेरिका के लिए एक ‘मोहरा’ बनते दिख रहे हैं।
एक और बड़ा कारण जरदारी की चीन के साथ नजदीकी है। अमेरिका नहीं चाहता कि चीन समर्थक नेता सत्ता में बना रहे। यही वजह है कि जरदारी की कुर्सी खतरे में मानी जा रही है और उनकी जगह प्रो-अमेरिकन मुनीर को लाना अमेरिका की मंशा मानी जा रही है।
पाकिस्तान का राजनीतिक परिदृश्य एक बार फिर तख्तापलट की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। 1958, 1977 और 1999 के बाद यह चौथी बार हो सकता है जब सेना सत्ता पर काबिज हो। क्या आसिफ अली जरदारी पद छोड़ेंगे या इतिहास खुद को दोहराएगा? यह आने वाला वक्त तय करेगा।
Read More : Trump India trade deal : अमेरिकी टैरिफ से राहत की उम्मीद, ट्रम्प बोले- भारत के साथ व्यापार समझौता लगभग तय
RCB vs GT Match Result: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सफर में रॉयल…
Why Mobile Network Fails in Lift: हम सभी ने कभी न कभी यह अनुभव किया…
SRK King Movie Update: साल 2026 भारतीय सिनेमा के लिए बेहद ऐतिहासिक साबित हो रहा…
Rare Snake : भारत के जैव विविधता के खजाने में एक और अनमोल रत्न जुड़…
Ambikapur Municipal Budget : अंबिकापुर नगर निगम की सामान्य सभा में शुक्रवार को महापौर मंजूषा…
Karnataka SC Reservation News: बेंगलुरु में आयोजित मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में…
This website uses cookies.