Teacher Transfer : छत्तीसगढ़ ने एक अहम प्रशासनिक कदम उठाते हुए SCERT और अन्य शिक्षा कार्यालयों में प्रतिनियुक्त सौ शिक्षकों, व्याख्याताओं और प्राचार्यों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी है। विभाग ने सभी को उनके मूल स्कूलों में पुनः पदस्थ कर दिया है। इस निर्णय को राज्य के शिक्षा ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है।

शिक्षा विभाग द्वारा यह कार्रवाई रिक्त पदों की पूर्ति और शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है। जिन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त की गई है, वे लंबे समय से SCERT, DIET और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत थे। अब उनकी वापसी से उन स्कूलों को लाभ मिलेगा, जहां शिक्षकों की भारी कमी महसूस की जा रही थी।

देखें आदेश















नई प्रतिनियुक्ति की तैयारी शुरू
इन सौ शिक्षकों की वापसी के बाद रिक्त हुए पदों पर पुनः नई प्रतिनियुक्तियों की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। विभाग का कहना है कि इस बार प्रतिनियुक्ति में योग्यता, अनुभव और आवश्यकता को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि शैक्षणिक संस्थानों में विशेषज्ञता का लाभ मिल सके।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “प्रतिनियुक्तियों की समीक्षा नियमित रूप से की जाएगी। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि किसी भी संस्थान में कार्यभार असंतुलित न हो और शैक्षणिक कार्यों में गुणवत्ता बनी रहे।”
शिक्षा व्यवस्था में संतुलन की कोशिश
राज्य के कई जिलों से यह शिकायतें मिल रही थीं कि अनुभवी शिक्षक और व्याख्याता लंबे समय से प्रतिनियुक्त पर बने हुए हैं, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी हो रही है। इस फैसले के बाद इन क्षेत्रों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
इस कदम से यह भी स्पष्ट होता है कि सरकार अब शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन और पारदर्शिता लाने की दिशा में गंभीर है। शिक्षा विभाग का यह निर्णय न केवल प्रशासनिक सुधार की दिशा में है, बल्कि इससे विद्यार्थियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
Read More :
शिक्षा विभाग में थोक तबादले की तैयारी, प्रस्तावित सूची वायरल











