Ambikapur News : जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक माप-तौल और शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी हो चुकी है। अब पात्र अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा किया जाएगा। व्यापम के निर्देशानुसार, परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को व्यापम की वेबसाइट पर प्रोफाइल पंजीयन कर जिला चयन सहित ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक तय की गई है। परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर 2025 को प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में होगा और प्रवेश पत्र 8 सितंबर से वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

भर्ती नियम, पाठ्यक्रम और परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पुलिस मुख्यालय ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी व निष्पक्ष बताते हुए अभ्यर्थियों से किसी भी तरह के प्रलोभन, जालसाजी या आर्थिक लेन-देन से दूर रहने की अपील की है। यदि कोई व्यक्ति भर्ती कराने के नाम पर प्रलोभन देता है तो इसकी सूचना नजदीकी थाना/चौकी या पुलिस अधीक्षक सरगुजा को दें। आवेदन से जुड़ी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 जारी किया गया है। परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी/ व्यापम के वेबसाईट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।










