@TheTarget365 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित सचिवालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय को अपर मुख्य सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा 2024 बैच के पांच अधिकारियों अनिकेत अशोक, अरविंद कुमारन टी., अक्षय डोसी, क्षितिज गुरवेले और बिपिन दुबे को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। इन अफसरों को 28 अप्रैल से 20 जून तक छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अकादमी, निमोरा में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद इन्हें जशपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और बस्तर जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा उनसे छत्तीसगढ़ में उनके प्रशिक्षण और अनुभव के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आप छत्तीसगढ़ में ऐसे समय में अपनी नौकरी की शुरूआत कर रहे हैं, जब यहां कई सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। पिछले डेढ़ साल में छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है। विशेषकर नक्सल प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ की तस्वीर अब बदल रही है। छत्तीसगढ़ जल्द ही नक्सल मुक्त हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में सुशासन महोत्सव का समापन हुआ है। तीसरे चरण में हमने पूरे प्रदेश का दौरा किया, जनता से फीडबैक लिया और उनकी समस्याओं का समाधान किया। प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें समाधान शिविर में जाने का भी अवसर मिला। प्रशिक्षण निदेशक सीमा सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक संरचना, नियम और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। उन्हें विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, सरकारी नीतियों तथा विभिन्न परियोजनाओं और जिलों की प्रशासनिक कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत और छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अकादमी के निदेशक टीसी महावर उपस्थित थे।
Sambhal Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शुक्रवार को प्रशासनिक कार्रवाई का बड़ा…
Comet 2026 Update: ब्रह्मांड के अनंत विस्तार में कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो सदियों…
Supreme Court on Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को उच्चतम न्यायालय से एक बार…
Lalan Singh in Lok Sabha: लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन विधेयक…
Delimitation Debate: संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण (संविधान 131वां संशोधन) और परिसीमन विधेयक…
Rahul Gandhi in Lok Sabha: संसद के विशेष सत्र के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम…
This website uses cookies.